फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेनें हुई रद्द, यात्रियों की आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ज्यादा लेट चलने से रेलवे ने पांच ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया। जिससे यात्रियों की आफत आ गई। उन्होंने एक महीने से रिजर्वेशन करा रखा था, जो ऐन मौके पर कैंसल करवाना पड़ा। रेलवे ने बृहस्पतिवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली फरक्का, कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह, सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस ज्यादा देरी से चलने पर कैंसल कर दी। जननायक और जनसेवा एक्सप्रेस के छोड़कर यात्रियों ने सुविधाजनक यात्रा के लिए तीनों ट्रेनों में एक महीना पहले रिजर्वेशन करा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें