फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसके बनर्जी बरेली रोडवेज के आरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली रोडवेज के दो उच्च अधिकारियों का तबादला हो गया है। इनमें क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रुहेलखंड) टीके सिंह विसेन शामिल हैं। बरेली रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान की जगह एसके बनर्जी कार्यभार ग्रहण करेंगे। एसके बनर्जी लखनऊ परिवहन निगम मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक (संचालन) थे। राजीव चौहान को स्थानांतरित कर परिवहन मुख्यालय लखनऊ में प्रधान प्रबंधक (संचालन) बनाया गया है। वह नई तैनाती के अतिरिक्त प्रयागराज में कुंभ मेले की समाप्ति तक वहां से संबंधित कार्य भी यथावत देखते रहेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रुहेलखंड) टीके सिंह विसेन को पदोन्नत कर प्रयागराज का क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। उनकी जगह नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा को बरेली में इसी पद पर रुहेलखंड डिपो में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें