फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब लड़कियों की शादी दस को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवामी खिदमात कमेटी गरीब परिवार की लड़कियों की शादी कराएगी। इसमें चार लड़कियों और एक तलाकशुदा की शादी होगी। कमेटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष शाकिर यार खां नूरी ने यह जानकारी बुधवार को शहामतगंज स्थित कार्यालय पर दी। उन्होंने बताया कि विवाह कार्यक्रम 10 फरवरी को रात 8 बजे संस्था कार्यालय पर होगा। इसमें जोड़े को गृहस्थी का जरूरी सामान भी दिया जाएगा। जो माता-पिता अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं वे उनके कार्यालय पर पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन में सचिव श्मशाद अहमद, महामंत्री बिलाल रजा जमाली, हाजी सलीम सकलैनी, हसनैन रजा खां, यामीन अहमद, हाजी तहसीन खां, हाजी दिलशाद खां आदि का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें