फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल ट्रिप पर धार्मिक स्थल नानक मता (सितारगंज) गईं छात्राओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलटने से एक छात्र संगीता की मौत हो गई थी। बाकी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में एक रुद्रपुर के वागवाला निवासी 14 वर्षीय स्नेहा तिवारी ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। स्नेहा रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। दुर्घटना में घायल बाकी छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें