बरेली। मौसम के बदलाव ने ट्रेनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगाया है। कोहरा की वजह से पटाखा सिस्टम के भरोसे ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही है। बावजूद इसके घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनें यात्रियों को छका रही हैं। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों की टाइमिंग जानबूझकर रेलवे स्टाफ अपडेट नहीं करता है। जिसका खामियाजा भी यात्रियों को ही उठाना पड़ता है। रेलवे स्टाफ के मुताबिक जनता एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, आगरा-अलीगढ़ पैसेंजर, फरक्का एक्सप्रेस और राज्यरानी पांच ट्रेन रद रही। वही, अवध असम एक्सप्रेस, कुंभ सुपरफास्ट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, फैजाबाद, पदमावत एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेन पांच से दस घंटे तक देरी से चली।