बरेली। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘इश्क सुब्हान अल्ला’ का विरोध करते हुए राष्ट्रीय शिया यूथ ब्रिगेड ने राष्ट्रपति से इस पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही एसएसपी से एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि 21 दिसंबर को प्रसारित एपिसोड से मुस्लिम जगत की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनमें रोष है। ब्रिगेड के शिष्टमंडल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र भी दिया। इसमें शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शम्सुल हसन खां, ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव सैयद सरवर हुसैन नकवी, मंडल प्रभारी सैयद कलीम हैदर नकवी सैफी, महासचिव शाने हैदर, कमर रिजवी, समर अब्बास जैदी, मौलाना समर हैदर आब्दी, मौलाना वसीम हुसैन नकवी शामिल रहे।