ऑनलाइन दवा विक्री और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किए जा रहे ई-फार्मेंसी विज्ञापन के विरोध में 28 सितंबर को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रग्रिस्ट एसोसिएशन ने बंद का एलान किया है। दवा विक्रेताओं ने मंगलवार को डीएम वीरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और औषधि निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राकेश नरूला, राजेश ओबराय, मनोज खंडूजा, योगेंद्र अग्रवाल, सुनील माटा, रंजीत जौहरी, किशोर खटवानी, संजीव साहनी, सुधीर सेठी विजय मूलचंदानी मौजूद रहे। न्यू डिस्ट्रिक्ट बरेली केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सतीश सेठी ने बताया महाबंद में बरेली की तीनों एसोसिएशन भाग ले रही हैं। जिले भर में 3700 दवा की दुकानें बंद रहेंगी। बंद से कोई समस्या न हो इसके लिए बुधवार से दो रिक्शे शहर भर में लोगों को जागरूक करेंगे। अस्पतालों के अंदर दुकानें खुली रहेंगी।