बरेली। गोपनीय सूचना पर रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 281 किलो खाद्य तेल और 80 किलो बर्फी नष्ट कराई। साथ ही, इन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं। उन्हें सोमवार को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव के मुताबिक टीम ने भोजीपुरा के पचदौरा पीपलसाना चौधरी स्थित राजश्री स्वीट्स के संचालक सादिक मंसूरी से सोनपापड़ी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, पामोलिन ऑयल के नमूने लिए। 281 किलो तेल सीज किया। शेरखान स्वीट्स पर कारोबारी शेरखान से बर्फी का नमूना लिया और 80 किलो घटिया बर्फी नष्ट कराई। सभी नमूने की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो