बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 76 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराके प्रवेश ले लिया है। वहीं, एडमिशन के लिए पहले चरण के तहत आज अंतिम अवसर है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ऑल इंडिया कोटा की सीट पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाई गई थी, इसमें एक अभ्यर्थी ने प्रवेश लिया था।
स्टेट कोटा की सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए 31 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट कोटा के 85 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है। इसमें 31 अगस्त को पहले दिन सात अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था। एक सितंबर को छह अभ्यर्थियों, दो सितंबर को 43, तीन सितंबर को 18 और चार सिंतबर को दो अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि ऑल इंडिया कोटा व स्टेट कोटा की सीटों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। ऑल इंडिया कोटा से 15 सीट मिली हैं। इसमें अभी तक केवल एक ने ही प्रवेश लिया है।