बरेली। जिले की आठ सहकारी गन्ना समितियों के संचालक मंडल के लिए 80 में 75 सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय है। एक पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। इस पर शासन से किसी को नामित किया जा सकता है। वहीं, चार पदों पर चुनाव की स्थिति बन रही है।
यहां एक से अधिक दावेदार हैं। तय समय में अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है तो चुनाव कराया जाएगा। सहकारी गन्ना समिति बरेली, भोजीपुरा, मीरगंज, आनंदपुर, मोहम्मदगंज, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर, मुड़िया अमरिया और सेमीखेड़ा के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मीरगंज व नवाबगंज के दो-दो निर्वाचन क्षेत्रों में ही एक से अधिक दावेदार हैं।
यहां अगर नाम वापसी नहीं होती है तो चुनाव होंगे। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बरेली समिति में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अखा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कोई नामांकन नहीं आया है। सेमीखेड़ा समिति के 11 पदों के लिए एक-एक नामांकन आया। इनके भी निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं। अमर उजाला ब्यूरो
गन्ना समितियों के संचालक मंडल के लिए 75 सदस्य निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब 17 अक्तूबर को सभापति और उप सभापति के चुनाव होंगे।- यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी