बरेली। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में एक महिला ने घुसने की कोशिश की तो गेट पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उसे रोक लिया। इसके बाद महिला जोर-जोर से रोने लगी। इस बीच वहां महिला सिपाही ने पहुंचकर उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। सोमवार को कलक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन चल रहे थे। इस बीच, बारादरी की विमलेश नाम की महिला वहां आ गई। वह डीएम से मिलने की बात कहते हुए कलक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। यह देख गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया। महिला का कहना था कि कुछ लड़के उसके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उसे शिकायत करनी है। हालांकि महिला सिपाहियों ने उसे बाद में आने की बात कहते हुए वापस भेज दिया।