बरेली। इज्जतनगर मंडल प्रशासन ने काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) में अतिक्ति कोच लगाया है। कोच 24 मार्च तक लगा रहेगा। डीआरएम उमेश कुमार सिंह ने बताया कि होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की वेटिंग बढ़ने पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।