फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अनाज तोलने को लेकर कोटे की दुकान पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कम राशन तोलने को लेकर एक कोटेदार की दुकान पर लाभार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस कोटेदार और ग्राहक दोनों को थाने ले आई। यहां दोनों में समझौता हो गया। सीबीगंज के गांव परधौली निवासी दीपक बुधवार शाम गांव के काटेदार की दुकान पर गेहूं लेने गए थे। दीपक के मुताबिक, कोटेदार ने निर्धारित से तीन किलो कम गेहूं दिया। विरोध पर वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच वहां से गुजर रहे दीपक के दोस्त भी दुकान पर पहुंच गए। दोनों में पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां दीपक के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने भी कोटेदार पर राशन कम तोलने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें