बरेली। एक जुलाई से त्रिवेणी एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के हवाले हो जाएगी। ट्रेन के नंबर भी एनईआर डिवीजन की सिरीज के होंगे।
किसी भी ट्रेन का दूसरा नंबर डिवीजन के बारे में जानकारी देता है। जैसे अब तक त्रिवेणी एक्सप्रेस का नंबर 14369/14370 है। इसमें अंक चार इस ट्रेन के उत्तर रेलवे की ट्रेन होने की जानकारी देता है। अब एक जुलाई से त्रिवेणी एक्सप्रेस 15074/ 15073 नंबरों से पहचानी जाएगी, जिसमें अंक पांच ट्रेन के एनईआर डिवीजन के होने की जानकारी देता है। हालांकि इस संबंध में मंडलीय अधिकारियों ने कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन अब ट्रेन का मेंटीनेंस इज्जतनगर मंडल ही करेगा। इंजन और कोचों की पीओएच इज्जतनगर डीजल शेड और रेलवे वर्कशाप में होगी। यहां बता दें कि अभी तक रेलवे ने इस ट्रेन को टनकपुर से चलाए जाने का निर्णय केवल छह महीने के लिए ही लिया है। ब्यूरो