बरेली। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर खुशी का इजहार करते हुए युवा लोधी सभा ने अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में कालीबाड़ी में जय हिंद के नारे लगाए। आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने संस्था कार्यालय में कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन किया, जिसमें आरिफ उस्मानी, असरार नसीमी आदि ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। यहां जेसी पालीवाल, रमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो