बरेली। नवागत एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बुधवार शाम करीब चार बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस पद तैनात रहे ओपी वर्मा की नियुक्ति सचिव खाद्य एवं रसद के तौर पर शासन ने कर दी है। बलरामपुर से एडीएम न्यायिक रहे महेंद्र कुमार के कार्यभार लेने के दौरान ओपी वर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद महेंद्र कुमार ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की। महेंद्र कुमार इटावा में एसडीएम, गाजियाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट भी रहे।