तिलहर। गांव नबीपुर में 22 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा एवं श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधानाध्यापक राम शरण द्विवेदी पिपाशु ने बताया कि कथा व्यास आचार्य पंडित केसरी नंदन जी महाराज नारदानंद आश्रम नैमिषारण्य व यज्ञाचार्य पंडित अश्विनी शुक्ला साहित्याचार्य व पंडित ओमपाल अवस्थी पधार रहे हैं। बताया कि 28 फरवरी को समापन अवसर पर विशाल भंडारा होगा।