बरेली। सुबह से ही मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी होने लगी। इससे बिजली सप्लाई अस्तव्यस्त हो गई। देर शाम तक कई स्थानों पर बिजली गुल रही। इससे पानी की सप्लाई भी बाधित हो गयी। पुराना शहर, माधोबाड़ी, किला, बिहारीपुर, सुभाष नगर, राजेंद्र नगर, रामवाटिका, सिंधुनगर, हरूनगला, सनराइज, सनसिटी विस्तार समेत सभी इलाकों में देर शाम तक बिजली ट्रिप होती रही। इससे शाम को होने वाली पेयजल सप्लाई व्यवस्था भी चरमरा गयी।