फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में संक्रामक रोग स्वाइन फ्लू, जापानी इंसेफ्लाइटिस आदि के मरीज मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम समेत अन्य विभागों के अफसरों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग व अन्य विभागों की अभियान में भागीदारी निर्धारित की गई। इस दौरान गली मोहल्लों में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, पेयजल व्यवस्था कराने, विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोग को लेकर जागरूकता फै लाने का काम किया जाएगा। यह अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें