बरेली। विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को दूसरी पाली में परीक्षा रखने का विरोध शुरू हो गया है। महानगर समाजवादी छात्रसभा ने बुधवार को विश्वविद्यालय में हंगामा किया। कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कहा कि दूसरी पाली की परीक्षाएं हटाई जाएं। दरअसल, चुनाव के चलते विश्वविद्यालय ने इस बार शुक्रवार को तीनों पालियों में परीक्षा रख दी। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि दोपहर में परीक्षा होने से मुस्लिम समुदाय के छात्र जुमे की नमाज नहीं पढ़ सकेंगे। इसलिए परीक्षाएं दूसरी पाली से हटाई जाएं। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, नोमान अली वारसी, सचिन, सोनू, आशू खान, ओसाफ हुसैन आदि मौजूद रहे।