बरेली। आबकारी विभाग ने राजस्व वृद्धि के लिए शराब की दुकानें खुलने का समय दो घंटा बढ़ा दिया है। आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने परिपत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में शराब, बीयर और माडल शॉप सुबह दस से रात दस बजे तक खुलेंगी। अभी तक दुकानेें दोपहर 12 बजे से खुल रही थीं। बड़ी तादाद में लाइसेंसी चोरी छिपे सुबह ही दुकानें खोलकर बिक्री कर रहे थे। ब्यूरो