बरेली/फतेहगंज पूर्वी। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने बिलपुर से मीरानपुर कटरा तक दो घंटे का ब्लॉक लेकर पत्थरों की पैकिंग की। इस दौरान अवध असम और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनें रोककर कॉशन पर गुजारी गईं। इंजीनियरिंग अनुभाग ने दोपहर दो से शाम चार बजे तक ब्लॉक लेकर टीएमटी से पत्थरों की पैकिंग कराई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को डाउन लाइन पर ब्लॉक लेने की आशंका है। मुरादाबाद के सहायक इंजीनियर राकी तुंअर ने बताया कि पैकिंग होने के बाद ट्रेनों को सौ किलोमीटर की स्पीड से गुजारने की संभावना है।