बरेली। ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बाद अब कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भी अवकाश किया गया है। विद्यालयों के कोआर्डिनेटर चंद्रभान सिंह ने बताया कि यह स्कूल छह जनवरी से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। यहां बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक सात जनवरी तक अवकाश घोषित है।