बरेली। एफसीआई गोदामों घटिया चावल सप्लाई कराने में मंडल में दर्जन भर राइस मिलें फंसी हैं। बरेली जिला में गार्गी और नवल राइस मिल नवाबगंज, लार्ड कृष्णा राइस मिल भुता, पीलीभीत में ओम राइस मिल, श्याम बाबा, शिरडी राइस मिल पूरनपुर, अनुज इंटरप्राइजेज बिलसंडा और शाहजहांपुर में चार मिलें आरोपित हुई हैं। खराब गेहूं सप्लाई करने में संबंधित सरकारी क्रय एजेंसियां शामिल हैं।