बरेली।
रोजगार मेले में करीब पांच हजार बेरोजगारों के पंजीकरण हुए। इसमें पहुंची तमाम कंपनियों ने 862 अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके अलावा 550 अभ्यर्थियों को द्वितीय चक्र के साक्षात्कार के लिए शार्ट लिस्ट किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई के सहयोग में रोजगार मेला राजकीय इंटर कालेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और बरेली कालेज में हुआ। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें, इसके लिए मेले के आयोजन होते रहने चाहिए। मेले में तमाम कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिये अभ्यर्थियों का चयन किया। मेला आयोजन में बरेली कालेज में प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. एनबी सिंह का खास योगदान रहा।