बरेली।
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी सीख रहे दो खिलाड़ियों ने सेंट्रल ट्रेनिंग कैंप में अपनी जगह बना ली है। 15 साल से कम उम्र के बालक वर्ग में सुखबीर सिंह और आशुतोष पाल का चयन किया गया है। ट्रायल में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों खिलाड़ी सफल हुए। इनका शारीरिक परीक्षण हुआ। इसके बाद स्किल टेस्ट और ट्रायल लिया गया था। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी कोच मुजाहिद अली ने बताया कि 16 जून से 25 जून तक इटावा में होनी वाली ट्रेनिंग में दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे। इस मौके पर डीएसओ संतोष शर्मा, शमीम अहमद, वसीम खान, हरी शंकर, ओपी कोहली, सोनू श्रोतिया, भूषण कुमार, अनिल शार्म, खालिद अजीत व अन्य ने बधाई दी।