बाल वैज्ञानिक अपने बनाए मॉडल के साथ।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल के छात्र अंश वर्मा और छात्रा रिया अग्रवाल के 7-डाइमेंशन की परिकल्पना पर आधारित मॉडल को सीबीएसई की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सराहा गया। लखनऊ में लगी प्रदर्शनी में इसका चयन किया गया। स्टूडेंट ने बताया कि यह मॉडल वैज्ञानिक सिद्धांत सुपर स्ट्रिंग थ्योरी क्वांटम थ्योरी पर आधारित है। इसका उपयोग 5जी, 6जी और 7जी मोबाइल नेटवर्क में किया जा सकता है। स्टूडेंट ने बताया कि वेदों में भी सात आयामों का जिक्र किया गया है। यह इस तरह है कि सातों लोक ग्रह नक्षत्रों की तरह वस्तु विशेष हैं और उनका स्थान कहीं सुनिश्चित है। वस्तुत: ऐसा है नहीं। ये लोक अपने ही जगत की गहरी परतें हैं। स्टूडेंट ने शिक्षक अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में इस पर काम किया है। शिक्षक ने बताया कि आयामों की मदद से भूकंपरोधी इमारते तैयार की जाती है। इस मॉडल का उद्देश्य यह है कि इसकी मदद से हम बड़ी से बड़ी इमारतों की संरचना को बेहतर कर सकते हैं। मॉडल को राज्य स्तर पर सराहा गया है।