फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यातायात नियमों की अनदेखी में 636 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Fri, 17 Mar 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 636 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। अब ये लोग लाइसेंस बहाल कराने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा बरेली में 338 लोगों के लाइसेंस निलंबित हुए हैं। इनमें से 214 के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के लिए निमय निर्धारित हैं। इनका पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को रौंदने में गुरेज नहीं करते। यातायात नियमों के उल्लंघन में की गई कार्रवाई के आधार पर परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता निर्धारित करता है। एक अप्रैल 2022 से 28 फरवरी 2023 तक बरेली के 338 लोगों ने जुर्माना और चालान के बाद भी बार-बार यातायात नियम तोड़े। पीलीभीत में 107, बदायूं में 103 और शाहजहांपुर में 88 लोगों ने बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इन सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
बरेली में स्थानीय स्तर पर 210, अन्य जिलों और प्रांतों से मिली शिकायतों के आधार पर 128 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। पीलीभीत में स्थानीय स्तर पर 79 और अन्य जिलों की शिकायतों पर 28 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शाहजहांपुर में 41 और 47, बदायूं में 38 स्थानीय और अन्य जिलों की शिकायतों पर 65 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मंडल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 636 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 214 के खिलाफ निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सबसे ज्यादा 338 लाइसेंस बरेली में निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें