बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चंदपुरी निवासी अजय भारद्वाज के साथ कुछ लोगों ने सरेराह मारपीट कर दी। गालियां देने के साथ ही उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अजय ने बताया कि शुक्रवार रात वह वेलकम पैलेस के बाहर खड़े थे तभी बिना वजह इन लोगों ने हमला बोला। अजय की ओर से शिवांश ठाकुर, शनि भाटिया और उनके दो साथियों को नामजद कराया गया है। प्रेमनगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।