बरेली। मंगलवार को मतदान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बुधवार को अवकाश दिया गया था। मगर निगम में अफसरों ने भी इसका पूरा फायदा उठा। बुधवार को नगर निगम तो खुला लेकिन अफसर नदारद रहे। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. भी कुछ ही देर बैठकर चले गए। इसके चलते पूरे परिसर में सन्नाटा पड़ा रहा। शिकायतकर्ता भी नहीं पहुंचे।