बरेली। मतदाता जागरूकता के लिए आरपी इंटर कॉलेज मीरगंज में स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ से रन फॉर वोट का आयोजन आयोजन किया गया। इसमें तहसील के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। बालक-बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ हुई। आरएसओ विजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई।