फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर ब्लॉक, त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें रोकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूवी (बरेली)। बिलपुर मीरानपुर कटरा सेक्शन पर एक बार फिर से पटरियां बदलने के लिए डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर साठ किलो की पटरियां बिछाई गईं। इस दौरान अवध-असम गुवाहाटी एक्सप्रेस, त्रिवेणी, जम्मू तवी हावड़ा सियालदह समेत कई गुड्स ट्रेनों को रोककर चलाया गया। दूसरी ओर बरेली की ओर आने वाली कुंभ, मुगलसराय और राजधानी एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहा। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर भी जाम लगा रहा। सोमवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने अपराह्न 11.30 बजे साठ किलो की पटरियां बिछाने के लिए ब्लॉक लिया। दोपहर एक बजे तक पुरानी पटरियों की जगह नई पटरियों को बिछाया गया। सूत्रों का कहना है कि इंजीनियरिंग अनुभाग ने डेढ़ घंटे का ब्लॉक स्थानीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए लिया था, जिससे उहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें