फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों भाजपा का झंडा उतारा तो चुनाव बाद निपटूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा कार्यकर्ताओं के घर से पार्टी का झंडा उतारने वाले पुलिस कर्मियों को शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने रेल मंत्री के मंच से कड़ी चेतावनी दी। डा. अरुण कुमार ने पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी कि भाजपा कार्यकर्ताओं के घर से पार्टी का झंडा नहीं उतारा जा सकता। यह आचार संहिता में भी है कि कोई भी स्वेच्छा से अपने घर किसी पार्टी का झंडा लगा सकता है। डा. अरुण कुमार ने कहा कि अगर पुलिस वाले उनके घर से झंडा उतारने आएं तो वह उनका नाम नोट कर लें और मोबाइल से फोटो ले लें। बाकी वह देख लेंगे। ऐसे पुलिस कर्मियों से आचार संहिता हटते ही निपटेंगे। अभी इनके खिलाफ इलेक्शन कमीशन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें