बरेली। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की एक अहम बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में होगी। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि बैठक में सीएनजी युक्त आटो रिक्शा, टैम्पो के नए परमिट के आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को दोपहर तीन बजे आयुक्त कार्यालय में मौजूद रहने के लिए कहा है।