फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड महासभा का वसंतोत्सव तीन मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के पदाधिकारियों की बैठक विद्युत निरीक्षण भवन में हुई। इसमें राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र घिल्डियाल ने तीन मार्च को होने वाले वसंतोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आलोचक मधुरेश को स्वर्गीय वीरेन डंगवाल चतुर्थ स्मृति साहित्य सम्मान दिया जाएगा। शिक्षाविद दिनेश कुकरेती को गौरैया संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य साहित्यकारों और नागरिकों का अभिनंदन होगा। महासचिव केसी जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान होगा। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि समेत वर्ष 1965 में भारत-पाक युद्ध के शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में संयोजक जेसी काला, एनसी मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें