फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-तहसीनी की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नबीरे आला हजरत मजहरे मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुफ्ती तहसीन रजा खां के उर्स-ए-कादरी नूरी तहसीनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए देश-विदेश के मुरीदों को दावतनामा भेजा जाने लगा है। उर्स की तकरीब खानकाहे रजविया नूरिया तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां नूरी की सरपरस्ती में अदा की जाएंगी। उर्स का आगाज 24 मार्च से होगा। इसके लिए तीन रोजा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कुल शरीफ 26 मार्च को शाहदाना रेलवे मैदान पर दोपहर 12:30 बजे होगा। इससे एक दिन पूर्व 23 मार्च को शाहजहांपुर रोड स्थित धोबियों वाली गली, शहामतगंज से जुलूस-ए-परचम निकलेगा जो दरगाह पहुंचेगा। यहां परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। अगले दिन 24 मार्च को बिहारीपुर से परचमी जुलूस निकलेगा। 25 मार्च को रात में जलसे के दौरान देर रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें