बरेली। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) 2015-16, 17, 18 के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने दोबारा फॉर्म भरने का मौका दिया है। रेग्युलर के साथ भूूतपूर्व, इम्प्रूवमेंट, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म भी भरे जा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 से 25 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा शुल्क 26 फरवरी तक जमा होगा। महाविद्यालय में 27 फरवरी तक फॉर्म जमा होंगे। कॉलेज फॉर्म की हार्ड कॉपी 28 फरवरी तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि हार्ड कॉपी जमा कराना अनिवार्य है नहीं तो ऐसे विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों ने गलती से द्वितीय वर्ष का फॉर्म भर दिया, लेकिन उनको इम्प्रूवमेंट या भूतपूर्व का परीक्षा फॉर्म भरना था वे पूर्व में भरा गया फॉर्म निरस्त कराकर इसमें सुधार करा सकते हैं।