संगीत और शिल्पकला की देवी हैं सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्पकला की देवी माना जाता है। यह बात जेएस किड्स जोन स्कूल में मुख्य अतिथि सुमन कपूर ने कही। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कई गीत-नृत्य भी पेश किए। आयोजन में सीमा मेहरोत्रा, सोनम सक्सेना, रुबी, प्रीति, नीरू आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो