बरेली। मालखाना इंचार्ज को आत्महत्या को उकसाने के आरोपी होमगार्ड की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। यह आदेश जिला जज अजय त्यागी ने किया ।
अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि थाना बारादरी में बतौर मालखाना इंचार्ज काम करने वाले सत्यवीर त्यागी 26 नवंबर 18 को सरकारी आवास में लहूलुहान हालत में मृत पाए गए। बेड पर उनकी डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला। इस नोट में मृतक ने होमगार्ड वेद प्रकाश पर विश्वासघात कर मालखाने का काफी माल गायब करने और उस माल की पूर्ति न कर पाने, जेल जाने एवं बदनामी के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इस मामले में अदालत ने अभियुक्त वेद प्रकाश की जमानत अर्जी खारिज कर दी।