फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसर से भिड़े इंजीनियरों पर जांच का घेरा, डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री और बरेली के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में हुई केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता का मसला छाया रहा। नवाबगंज के विधायक केसर सिंह और इंजीनियरों के बीच छिड़ी जंग का मामला बैठक में भी गरमाया तो प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने की घोषणा कर दी। कमेटी को प्रत्येक सड़क की गुणवत्ता की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र में टीम जांच करेगी, वहां के विधायक को उस समय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें