बरेली। डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आगामी 6 जनवरी को जोन ए सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा। रोड नंबर चार रेलवे स्टेडियम में ट्रायल दोपहर दो बजे शुरू होगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव पदमवीर सिंह ने बताया कि जोन ए की सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को रेलवे स्टेडियम में होगी।