पति का तबादला न करने पर महिला ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इज्जतनगर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लिखे पत्र में मथुरा रेलवे अस्पताल में तैनात दिनेश कुमार सक्सेना की पत्नी सीमा सक्सेना कहा है कि द्वेष भावना से उसके पति का तबादला मथुरा कर दिया गया। वह तीन दिन के लिए डॉ. एनके गर्ग से अवकाश लेकर भी आए थे, लेकिन सीएमएस ने उसे अस्वीकृत कर दिया। कई पत्र देने के बाद उनका तबादला बरेली नहीं किया गया है। सीमा सक्सेना ने कहा कि उसके पति का तबादला बरेली नहीं किया गया तो वह पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में दस अगस्त से आमरण अनशन पर बैठेगी