फोटो--
श्री हरि विष्णु मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
बरेली। श्री चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन इज्जतनगर स्थित श्री हरि विष्णु मंदिर में किया। शुभारंभ गायत्री मंत्र और सूर्य नमस्कार से हुआ। इसमें बड़ी तादाद में बच्चों, बुजुर्गों ओर युवा योग कला सीखने पहुंचे। पूनम गारखिल ने नाड़ी शोधन, प्राणायाम, सुखासन, मकरासन, भुजंगासन, हलासन, बटरफ्लाई, हलासन, ताड़ासन, मयूरासन, बाल आसन, हास्यासन, क्लैपिंग और नौकासन सिखाए। कहा, साकारात्मक सोच से ऊर्जा का संचार होता है। योग नाकारात्मक मन को साकारात्मक दृष्टिकोण की ओर ले जाता है। पारुल गारखिल ने ईएनटी संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए नौली क्रिया की। यहां संरक्षक शिवकुमार बरतरिया, अध्यक्ष पंकज कुमार सक्सेना, सचिव अपुल श्रीवास्तव आदि रहे।