रामबारात का कई जगह हुआ स्वागत
बरेली। शहर में निकली रामबारात का कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कौमी सद्भावना समिति की ओर से श्यामगंज, कोतवाली और बमनपुरी में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर कुंवर तुषार चंद्रा, प्रखर बिसारिया, मुखेश सिंह राठौर, सायरा खान, आसिया अली, अचल सक्सेना, अरविंद शर्मा, लाखन सिंह, प्रवेश शर्मा, इलियास खान, अनिल कुमार, कैलाश चंद्र सक्सेना, पंडित महेश मिश्रा मौजूद रहे। युवा लोधी सभा की ओर से कालीवाड़ी में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गौरव राजपूत, दीपक राजपूत, राकेश कश्यप, राधे रमन, दुर्गेश लोधी, दीपक राजदूत अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।