फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मियाद पूरी कर चुके 57 हजार वाहन नहीं करा रहे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग की तरफ से किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 15 साल रखी गई है। समय सीमा पूरी होने के बाद पुन: इसका पांच-पांच साल तक दो बार ही पंजीयन कराया जा सकता है। परिवहन विभाग के आकड़े में जिले में कुल 57 हजार 516 वाहन हैं। जिनके पंजीकरण समय सीमा पूरी हो गई है। इसमें 46 हजार दो पहिया वाहन व 11 हजार 516 चार पहिया वाहन हैं। परिवहन विभाग पकड़ने पर इसको सीज करता है। जिले में इसके निस्तारण को लेकर दो स्क्रैब सेंटर बनाए गए हैं। एक बहेड़ी में तो दूसरा सिरौली में है। आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि जागरूकता के अभाव में वाहन पुराने होने पर लोग गांव में रख लेते हैं। जो वाहन स्वामी वाहन स्क्रैब नहीं कराते हैं। पकड़े जाने पर ऐसे वाहनों को सीज किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें