फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में इंदौर जैसा 'छप्पन भोग', फूड कोर्ट में लगेंगी खानपान की 56 दुकानें

Sun, 11 Aug 2024 04:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शहरवासी जल्द ही इंदौर जैसे स्ट्रीट फूड का जायका ले सकेंगे। डीडीपुरम में तीन करोड़ से बने फूड कोर्ट में इंदौर के छप्पन भोग की तर्ज पर दुकानें खुलेंगी। निजी कंपनी को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
विज्ञापन
ऐसा होगा फूड कोर्ट - फोटो : नगर निगम बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इंदौर के छप्पन भोग की तर्ज पर डीडीपुरम में तीन करोड़ से बने फूड कोर्ट में खानपान की 56 दुकानें संचालित होंगी। अलग-अलग जायकों वाले स्ट्रीट फूड यहां उपलब्ध होंगे। निजी कंपनी को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो इन दुकानों का आवंटन करेगी। यहां पार्टियां भी हो सकेंगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए इस फूड कोर्ट के के पास ही शहरवासियों को मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलेगी। फूड कोर्ट में अलग से भी दो व चार पहिया वाहनों की पार्किेंग की व्यवस्था की गई है। इससे उन्हें वाहन खड़े करने की चिंता भी नहीं सताएगी। 

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि स्ट्रीट फूड का चलन काफी बढ़ गया है। इसी वजह से फूड कोर्ट को शुरू करने की योजना को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। फूड कोर्ट के आसपास और अंदर ग्रीनलैंड बनाया गया है और कैनोपी लगाई गई है। लाइट और पानी की भी व्यवस्था की गई है। फूड कोर्ट को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिसमें लोग बुकिंग करके पार्टी भी सकते हैं। 

विज्ञापन

डीडीपुरम-राजेंद्रनगर में अतिक्रमण से मिलेगी राहत 
डीडीपुरम और राजेंद्रनगर क्षेत्र में स्ट्रीट फूड वालों की भरमार है। सड़क पर खड़े ठेलों पर रोजाना भीड़ लगती है। फूड कोर्ट का निर्माण होने के बाद अतिक्रमण करके लगाई गई दुकानों को हटवाने में आसानी होगी और पॉश इलाकों की सड़कों पर भीड़ भी कम रहेगी। संवाद

गांधी उद्यान में मनोरंजन के तीन संसाधनों समेत पार्किंग का भी टेंडर
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांधी उद्यान में लगे मिरर मेज, डांसिंग फाउंटेन, कैफे वेंडिंग जोन और पास में स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी टेंडर किया गया है। अब तक इनका संचालन नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी करा रहे थे। अब इनके संचालन की जिम्मेदारी भी निजी कंपनी को सौंपी गई है। यहां पर खान-पान के साथ मनोरंजन के इंतजाम हैं।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि इंदौर के छप्पन भोग की तर्ज पर स्मार्ट सिटी के तहत फूड कोर्ट शुरू किया जा रहा है। यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब दूसरे बड़े शहरों की तरह यहां भी लोग स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें