फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रैक किनारे की झाड़ियां कराई साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बहेड़ी और किच्छा के बीच बार-बार ट्रैक किनारे आग लगने से रेल यातायात प्रभावित होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह दस बजे रेलवे ने अभियान चलाकर ट्रैक किनारे झाड़ियां कटवाकर साफ करा दीं। दरअसल तीन दिन से लगातार रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लगाई जा रही थी। जिसके चलते ट्रेनों को किच्छा और बहेड़ी के आउटर पर रोकना पड़ रहा था। अधिकारियों के आदेश पर आरपीएफ उपनिरीक्षक हरपाल सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ को सिविल ड्रेस में लगाया है। जल्द ही नरई में आग लगाने वालों का सुराग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें