फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दरोगाओं का हाल देखने पहुंचे एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार को हुई रोडवेज बस और बिसौली पुलिस की जीप की भिड़ंत में एक दरोगा, सिपाही और एक आरोपी की मौत हो गई थी। घटना में दो दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। आईसीयू में भर्ती दरोगाओं को देखने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इलाज को लेकर बात की। कहा कि बेहतर उपचार होना चाहिए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों की हालत में कुछ सुधार दिख रहा है। एडीजी ने घायलों के परिवारवालों से बात की। कहा कि पुलिस विभाग पूरी तरह उनके साथ है, कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें