बरेली। श्री आनंद आश्रम संकीर्तन परिवार की ओर से रविवार को आश्रम में ‘एक शाम श्रीजी मोहन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मंदिर परिसर में भगवान का फू ल बंगला सजाया गया। साथ ही, अध्यात्म की गूंज परिवार ने भी आयोजन में सहयोग किया। आश्रम के मंत्री सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को आश्रम में संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होता है। अबकी बार फूल बंगला भी सजाया गया था। संकीर्तन में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। उन्होंने ‘फूलों से सज रहे हरि हर बिहारी’ भजन गाकर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। यहां सर्वेश अग्रवाल, दीपेंद्र अग्रवाल, नरसिंह मोदी आदि मौजूद रहे।