फैजगंज बेहटा (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक मैजिक एसडीएम की गाड़ी में साइड मारने के बाद पलट गई। संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम सरथल खेड़ा निवासी संजीव दुग्ध वाहन चलाता है। गुरुवार शाम को वह जगत पीपरी गांव से अपनी बहन रामवती, अमित, सुमित, श्रीभगवान, अंजलि आदि को लेकर अपने गांव लौट रहा था। वहीं एसडीएम बिसौली और पुलिस चेकिंग कर लौट रहे थे। उसकी मैजिक ने एसडीएम की गाड़ी में साइड मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गाड़ी से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। ब्यूरो